बिस्तर से खींचकर चौकीदार को ले गया बाघ

ख़बर शेयर करें

ऊधमसिंह नगर जिले के पीपलपड़ाव वन रेंज में शनिवार रात बिस्तर पर सोये चौकीदार को बाघ उठा ले गया। बाघ चौकीदार को घसीटता हुआ करीब 50 मीटर दूर तक ले गया, जहां रविवार को क्षत-विक्षत हालत में शव मिला। रविवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

गूलरभोज स्थित कोपा कृपाली निवासी 65 वर्षीय बलवीर सिंह पीपल पड़ाव रेंज में भाखड़ा नदी के पास एक खत्ते में रहकर यासीन के मवेशियों की रात्रि चौकीदारी का काम करता था। रविवार दोपहर बलवीर का पुत्र सोनू घर से उनके लिए खाना ले गया। खत्ते के झाले में पहुंचने पर खून से लथपथ बिस्तर देख उसके होश उड़ गए। इसकी सूचना उसने परिजनों को दी। काफी खोजने के बाद बलवीर का शव क्षत-विक्षत हालत में झाले से करीब 50 मीटर दूर मिला। बाघ ने उनका चेहरा और शरीर का काफी हिस्सा खा लिया था। सूचना पर डीएफओ यूसी तिवारी, रेंजर रूप नारायण गौतम व गूलरभोज चौकी प्रभारी विजेंदर कुमार मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रेंजर गौतम ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चौकीदार पर बाघ ने हमला किया है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page