बाघ ने फिर मार डाली महिला, दहशत

ख़बर शेयर करें

जनपद ऊधम सिंह नगर में खटीमा सुरई वन रेंज के अंतर्गत स्थित सरपुड़ा गांव से सटे जंगल के किनारे सुबह को शौच के लिए गई महिला पर बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सरपुड़ा गांव निवासी सुभावती देवी उम्र लगभग 50 वर्ष सुबह शौच के लिए जंगल के किनारे गई थी जहां घात लगाए बाघ ने महिला पर हमला कर जंगल में खींच ले गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों में हड़कंप और चीख पुकार मच गयी। साथ ही सूचना पाकर वन विभाग भी मौके पर दलबल के साथ पहुंच गया तथा बंदर वक्त गाड़ी के साथ जंगल में महिला की तलाश शुरू की कर दी गई। वहीं कड़ी मशक्कत और कई राउंड फायरिंग के बाद बमुश्किल बाघ के चुंगल से शव को बरामद किया गया। आपको बता दें कि 2 साल के अंदर बाघ द्वारा लगभग दर्जनों लोगों का अपना निवाला बनाया जा चुका है जिससे ग्रामीणों में हर समय भय और डर का माहौल बना हुआ है। वहीं बाघ द्वारा लगातार किए जा रहे घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। ग्रामीणों ने खतरनाक जंगली जानवरों से सुरक्षा हेतु शासन प्रशासन से जंगल के किनारे तारवाड़ लगाने व सोलर लाइट लगाने की मांग की है। इस बेहद दुखद घटना से मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं तराई पूर्वी उप वन प्रभाग की एसडीओ संचिता वर्मा ने बताया कि सुबह के समय सुरई वन क्षेत्र के अंतर्गत सरपुड़ा गांव में बाघ के हमले से महिला की मौत की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जहां कड़ी मशक्कत के बाद बाघ के कब्जे से महिला के शव को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए खटीमा नागरिक चिकित्सालय में पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। वहीं एसडीओ वर्मा ने जंगल के किनारे बसे ग्रामीणों को सावधान और सतर्क रहने तथा अनावश्यक जंगल में न जाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page