बेकरी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखो रुपए का सामान जलकर हुआ राख

ख़बर शेयर करें

:चंपावत मे बेकरी की दुकान में लगी भीषण आग।लाखो रुपए का सामान जलकर हुआ राख।शॉट सर्किट से आग लगाने का अनुमान।

चंपावत जिला मुख्यालय जीआईसी चौराहे पर अचानक बेकरी की दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक सारा सामान जलकर राख चुका था। पीड़ित ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।
शुक्रवार देर रात मुख्यालय के जीआईसी चौराहे पर मनोज सिंह निवासी पोखरी की दुकान में अचानक आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया की वह पिछले सात साल से बेकरी की दुकान चलाकर अपना रोजगार कर रहा था। बताया की सुबह पांच बजे सुबह की सैर पर निकले कुछ लोगों ने इसकी सूचना उन्हें दी तब जाकर पता चला। जिसके बाद दुकान स्वामी ने इसकी सूचना पुलिस व जिला प्रशासन को दी जब तक दमकल विभाग की टीम पहुंचती तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया था। जानकारी के अनुसार शॉट सर्किट से रात एक दो बजे के बीच अचानक आग लगने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने बताया की 24 लाख रुपए का बैंक से लोन लेकर स्वरोजगार कर रहे थे। लेकिन अचानक अग्नि कांड की इस घटना से वह काफी हताश हैं। बताया की इस घटना में उनका सात से आठ लाख रुपए का नुकसान हो गया है। नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, राजेंद्र सिंह, भुवन भट्ट, नाथ सिंह, लीलाधर, राजेंद्र बोहरा, बसंत पांडे सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन से पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page