भवाली में आज होगा टैक्सी यूनियन का चुनाव,

ख़बर शेयर करें

-अध्यक्ष पद के लिए होगी सीधे टक्कर

भवाली। उत्तराखंड टैक्सी मालिक व चालक एसोसिएशन भवाली का चुनाव रविवार सुबह 9 बजे से 3 बजे तक नगर पालिका बैंकट हाल में होगा। जिसको लेकर सभी तैयारियां कर ली गई है। अध्यक्ष पद में कृष्ण कुमार आजाद व नीरज सिंह अधिकारी ने अपनी अपनी दावेदारी की है। दोनो के बीच सीधे टक्कर होगी। वही कोषाध्यक्ष पद के लिये मोहित कपकोटी, व सतीश चन्द्र ने अपनी दावेदारी दी है। मुख्य चुनाव अधिकारी पूर्व पालिकाध्यक्ष दयाल चन्द्र आर्य, पूर्व हाईकोर्ट बार एशोसिएशन उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत जोशी रहेंगे। उन्होंने बताया कि सुबह 9 से 3 बजे तक चुनाव किये जायेंगे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कहा कि
उपाध्यक्ष पद पर संजय लोहनी व सचिव पद पर षष्टी बल्लभ भट्ट निर्विरोध विजयी घोषित किये गए है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page