श्यामखेत में राहगीरों की प्यास बुझाने वाला टैंक हटाया, लोगों ने दोबारा लगाने की उठाई मांग
भवाली। श्यामखेत क्षेत्र में राहगीरों की सुविधा के लिए सार्वजनिक हैंडपंप के पास लगाया गया 200 लीटर क्षमता का पानी का टैंक हटा दिए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले हैंडपंप में समर सीवेल लगाया गया था, जिसके बाद राहगीरों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए टैंक स्थापित किया गया था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, टैंक लगने से यात्रियों, राहगीरों और आसपास के लोगों को गर्मी के मौसम में काफी राहत मिल रही थी, लेकिन अब टैंक को वहां से हटा दिया गया है। इससे लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पानी का टैंक दोबारा स्थापित करने की मांग की है, ताकि सार्वजनिक सुविधा बहाल हो सके। उन्होंने कहा कि गर्मी और पर्यटन सीजन को देखते हुए पेयजल की व्यवस्था को सुचारु रखना जरूरी है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

