22 जनवरी को होने वाली राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला
की फोटो लीक होने पर अफसरों में हड़कंप मच गया। रामलला की
फोटो लीक करने वाले अफसरों पर श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ऐक्शन में
आ गया। दरअसल ट्रस्ट को शक है कि सोशल मीडिया पर रामलला
की जो फोटो वायरल हुई है वह एल एंड टी के अफसरों की तरफ
से की गई है। रामलला की फोटो वायरल करने वाले अफसरों पर
ट्रस्ट कार्रवाई की तैयारी में हैं। बतादें कि अयोध्या में बन रहे राम
मंदिर का निर्माण और डिजाइन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
(आईआईटी) की तकनीकी सहायता से लार्सन एंड टुब्रो (एल एंड
टी) और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स की तरफ से किया जा रहा
है। माना जा रहा है कि कंपनी के किसी ही किसी कर्मचारी या
अधिकारी ने फोटो खींचकर वायरल की है। हालांकि फोटो कहां से
वायरल हुई है अभी इसकी पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

