नौकुचियाताल में वन विभाग को गुलदार पकड़ने में मिली सफलता

ख़बर शेयर करें

नौकुचियाताल के ग्राम चनौती के तोक खड़की ( पोखरानी) में डीएफओ चन्द्र शेखर जोशी के आदेश के बाद पिंजरा लगाया गया था। विगत कुछ दिनों से वन विभाग द्वारा नियमित बाघ / गुलदार प्रभावित क्षेत्र में गश्त की जा रही थी, ग्रामवासियों की मांग से ग्राम चनौती के तोक खड़की में वन विभाग द्वारा बाघ / गुलदार को पकड़ने हुत एक पिजरा लगाया गया था जिसमें प्रातः एक नर गुलदार पिंजरे में कैद पाया गया। सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी भवाली श्री विजय मेलकानी के नेतृत्व में भवाली रेंज की टीम ग्राम चनौती के तोक खड़की पिंजरे वाले स्थान पर पहुँची, जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को सूचित कर रेस्क्यू सेंटर रानीबाग से रेस्क्यू टीम मौके पर बुलाई गई जिसके उपरान्त पिंजरे को पीकप में रखकर प्राथमिक उपचार हेतु रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page