इंटर कॉलेज में वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर

ख़बर शेयर करें

धारी।
अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज, ओखलकाण्डा में जी 20 विषयक खण्ड स्तरीय वाद-विवाद, निबन्ध, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें ओखलकाण्डा के माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य मुकेश कुमार एवं पीटीए अध्यक्ष दीपक सिंह बर्गली ने किया।
वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में राइका ओखलकाण्डा के कुन्दन सिंह ने प्रथम राइका पतलोट के मणिशंकर पोखरिया विपक्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
निबन्ध प्रतियोगिता में राइका पतलोट की अंजलि परगांई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय राइका ओखलकाण्डा द्वितीय, राइका पश्यां तृतीय स्थान प्राप्त किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में राइका ओखलकाण्डा ने प्रथम, राइका पतलोट ने द्वितीय, राइका पश्यां ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. हेमन्त कुमार जोशी तथा योगिता सिंह ने किया।
कार्यक्रम में हरीश चन्द्र मेलकानी, शैलेन्द्र सिंह राणा,अपर्णा जोशी, भास्कर पन्त, यशोदा बिष्ट, सतीश चन्द्र, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक भावनाओं से खेलने के बजाय सरकार अपनी उपलब्धियां जनता के सामने रखे, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page