सड़कों पर लावारिस घूमने वाले कुत्तों को भी कुछ दिन कैदी बनकर रहना होगा

ख़बर शेयर करें

आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले लोगों को तो कैदी बनकर जीवन यापन करते हुए आपने देखा होगा, लेकिन सीमांत में पहली बार सड़कों पर लावारिस घूमने वाले कुत्तों को भी कुछ दिन कैदी बनकर रहना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीवीआईपी दौरे को लेकर नगर पालिका ने लावारिस कुत्तों को पकड़कर पिंजरे में कैद रखने का निर्णय लिया है। इसके अलावा अन्य लावारिस मवेशियों को भी पालिका ने शहर से दूर पहुंचा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध

12अक्तूबर को प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित जनसभा को देखते हुए प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं। सरकारी तंत्र सफाई व्यवस्था से लेकर पीएम के स्वागत के लिए सड़कों में डामर कर नया रूप दे रहा है। वहीं अब लावारिस कुत्तों को बंद करने का काम पालिका ने शुरू किया है। कुत्ते पकड़ने के लिए मैदानी क्षेत्र से टीम बुलाई गई है। कुत्तों को पकड़कर और उन्हें रई स्थित एबीसी सेंटर में रखा जाएगा। पीएम के कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ही पालिका इन्हें छोड़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

21मवेशियों को बड़ाबे पहुंचाया नगर में लावारिस घूम रहे मवेशियों को पकड़ने के लिए भी पालिका अभियान चला रही है। बीते तीन दिनों में पालिका ने विभिन्न हिस्सों से 21 मवेशियों को पकड़कर बड़ाबे स्थित गोसदन भेजा है। पालिका का यह अभियान अब भी जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जा रहा पर्यटक स्कूटी के साथ खाई में गिरा, हायर सेंटर रैफर

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page