मेहरागांव में भागवत कथा का शुक्रवार को होगा परायण

ख़बर शेयर करें

भवाली। भीमताल रोड़ स्थित आदि शक्ति नव दुर्गा मंदिर गुरु मोक्ष धाम श्री 108 ब्रह्मलीन स्वामी ब्रम्हानंद सरस्वती आश्रम मेहरागांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा के सातवे दिन की कथा में बाल व्यास कपिल देव ने सातवे दिन की कथा में भागवत में रचित उद्धव गोपी संवाद में प्रकाश डाला। और ज्ञानी उद्धव को गोपियों ने प्रेमी उद्धव बना दिया। भगवान के आठ मूल प्रकृति रूप विवाह तथा भौमासुर के कारग्रह में बंदी बनी स्त्रियों को मुक्त कर भगवान ने उनके साथ भी विवाह किया जिनकी संख्या 16 हजार 1 सौ थी। ये तो प्रेम की बात है उधो भजन गाकर भक्त भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे। पूज्य महंत दयानंद सरस्वती दयालु महाराज, अटल महाराज ने बताया कि 22 सितंबर आज 108 ब्रह्मलीन स्वामी ब्रम्हानंद सरस्वती महाराज की 31 वी पुण्यतिथि पर कन्या पूजन के बाद भव्य भंडारे में प्रसाद वितरण होगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page