पहाड़ी से भरभराकर पत्थर सर में गिरा मौत

ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के धरासू बैंड के पास यमुनोत्री हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। टिहरी गढ़वाल के थान जौनपुर निवासी स्वर्णकार नौगांव में अपनी ज्वेलरी की दुकान खोलने जा रहा था। हादसे से नौगांव बाजार सहित थान जौनपुर में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह विजयपाल पंवार (60) परिजनों के साथ अपनी कार से नौगांव स्थित अपनी ज्वेलरी की दुकान खोलने के लिए जा रहा था। धरासू बैंड के पास यमुनोत्री हाईवे पर वह हाईवे पर आए पत्थर हटाने के लिए कार से उतरा।

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश मार्ग के सुधारीकरण की मांग, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

इस दौरान पत्थर हटाते हुए पहाड़ी से आया एक पत्थर विजयपाल के सिर पर लगा। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची धरासू पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल विजयपाल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश मार्ग के सुधारीकरण की मांग, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

सुनार विजयपाल की मौत से नौगांव बाजार सहित उसके गांव थान जौनपुर में शोक की लहर है। वहीं चारधाम यात्रा शुरू से एक दिन पहले धरासू भूस्खलन जोन में हुई घटना से तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page