प्रदेश सरकार ने नजूल नीति लाकर कई लोगों को मालिकाना हक दिलाया,मुख्यमंत्री

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि तराई समेत प्रदेश भर के लिए नजूल भूमि पर मालिकाना हक बड़ा मुद्दा है। प्रदेश सरकार ने नजूल नीति लाकर कई लोगों को मालिकाना हक दिलाया है। इस पर कैबिनेट की सब कमेटी बनाई गई है और यह कमेटी आगे नजूल पर मालिकाना हक का रास्ता साफ करेगी। इससे हजारों परिवार को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्ग-चार की भूमि के विनियमितीकरण की पॉलिसी को आगे भी जारी रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

सोमवार को यहां एक रिजॉर्ट में आयोजित भाजपा के युवा सिख सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने यह बात कही। सीएम ने कहा कि बाजपुर के बीस गांवों की भूमि के मामले का स्थायी समाधान किया जाएगा। इसको लेकर कमेटी का गठन किया गया है और जल्द वह इस मामले में स्थायी समाधान खोजेगी। उन्होंने कहा कि सिख समाज उनके परिवार की तरह है और वह नहीं चाहते हैं कि उनके परिवार के लोग परेशान हों। उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन आदि कर सिख समाज को परेशान होने की जरूरत नहीं है। वह उनसे वादा करते हैं कि इस मुद्दे का वह निस्तारण जल्द करेंगे। उन्होंने कहा कि सिख समाज उन पर विश्वास रखे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page