हल्द्वानी हिंसा में घायल महिला पुलिस कार्मिकों व नगर निगम के कर्मचारियों के लिए राज्य महिला आयोग सुरक्षा के सदैव तत्पर है, कुसुम कण्डपाल

ख़बर शेयर करें
अध्यक्ष राज्य महिला आयोग कुसुम कण्डपाल ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है यहां सभी धर्मां के आवाम आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं। उन्हांंने कहा कि कुछ अराजकतत्वों के कारण इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपराध किया है उनके विरूद्व कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। श्रीमती कण्डवाल ने कहा कि अपराधी, अपराधी होता है अपराधी का कोई धर्म नही होता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि को बदनाम करने वालों को कभी माफ नही किया जायेगा। 

उन्होंने घटना में घायल महिला पुलिस कार्मिकों से कहा कि महिलाओं ने अपनी ड्यूटी को बखूबी से निभाया। उन्होंने कहा महिला पुलिस कार्मिंक परिवार की जिम्मेदारियों को सभालते हुये आमजनता की परेशानिंयो को दूर करने में जुटी हई है। उन्हांने महिला पुलिस से कहा कि उत्तराखण्ड महिला आयोग सदैव आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर भवाली भीमताल के पत्रकारों ने जताया शोक

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा,सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सीओ संगीता, तहसीलदार सचिन कुमार के साथ ही महिला पुलिस एवं नगर निगम के कार्मिक उपस्थित थे।

   जिला सूचना अधिकारी नैनीताल  05946-220184
Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page