2024 की शुरुआत इन राशियों के लिए होगी वरदान साबित

ख़बर शेयर करें

साल के आखिर में गुरु

अपनी स्थिति में बदलाव करने वाले हैं। कल यानि 31 दिसंबर के दिन देवगुरु बृहस्पति चाल परिवर्तन करने जा रहे हैं। वहीं, शनि देव अपनी ही राशि कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। दोनों ही ग्रहों की स्थिति जब शुभ होती है तो व्यक्ति का जीवन आनंदमय हो जाता है। गुरु मेष राशि में ही मार्गी होने वाले हैं। इसलिए आइए जानते हैं 2024 में किन राशि के जातकों के लिए शनि और गुरु की स्थिति फायदेमंद साबित हो सकती है-

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

मिथुन राशि

शनि और गुरु की स्थिति मिथुन राशि की जातकों के लिए शुभ रहने वाली है। बिजनेस कर रहे लोगों को प्रॉफिट होगा। इस दौरान सेहत भी अच्छी रहेगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। साथ ही घर-परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

मेष राशि

गुरु मेष राशि में विराजमान रहकर भाग्य भाव पर दृष्टि डालेंगे। गुरु की शुभ स्थिति के चलते आपको हर काम में सफलता

मिलेगी। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करना शुभ रहेगा। शनि आपकी 11वें भाव पर दृष्टि डालेंगे और अपनी कृपा दृष्टि बरसाएंगे। ऐसे में आप हष्ट-पुष्ट रहेंगे और तनाव के कम ही शिकार होंगे।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए शनि और गुरु की चाल शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे। यात्रा पर जाने की भी संभावना नजर आ रही है। हर काम को पूरी मेहनत के साथ पूरा करेंगे। करियर लाइफ में थोड़ी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जो ज्यादा दिन तक नहीं रहेंगी। आर्थिक स्थिति स्ट्रांग और स्टेबल बनी रहेगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page