सुखीढांग की रामलीला में शूपणखां नासिका छेदन के बाद सीता हरण का मंचन हुआ। आदर्श रामलीला कमेटी जौल श्यामलाताल के तत्वाधान में पांचवें दिन सूपणखां की नासिका छेदन के बाद खर दूषण वध और सीता हरण तक की लीला का मंचन हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य दीपा जोशी के प्रतिनिधि सुरेश जोशी, एवं विशिष्ट अतिथि दियूरी के क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदर बोहरा रहे। उपस्थित अतिथियों को आदर्श रामलीला कमेटी सुखीढांग श्यामलाताल के हरेन्द्र बोहरा, मैनेजर ओंकार सिंह बिष्ट, ने राम नाम पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। रामलीला देखने दूर दराज गांवों धूरा चौड़ाकोट, बयाला,तलियाबांज,नौलापानी,झालाकूडी,बृजनगर, आमखरक बमनजौल ,सिलाड, चल्थी,बेलखेत, कांडा सियाला,गंगसेर आदि क्षेत्रों से दर्शकों की भारी संख्या में भीड उमड़ रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

