साँप पकड़ने वाले को ही साँप ने काटा,अस्पताल में भर्ती

ख़बर शेयर करें

सांप पकड़ने वाले को ही सांप ने डसा, जहरीले कोबरा को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा ये सर्पमित्र।

सुबह-सुबह शिकायत पर रेस्क्यू करने पहुंचे पहुंचा सर्पमित्र पर कोबरा के हमले से मचा हड़कंप।

रामनगर। सांपों को रेस्क्यू कर लोगों को सुरक्षित रखने वाले एक सर्पमित्र को उस समय अपनी ही जान जोखिम में डालनी पड़ गई, जब रेस्क्यू के दौरान एक जहरीले कोबरा ने उसे डस लिया। हैरानी की बात यह रही कि कोबरा के डसने के बाद भी सर्पमित्र ने हिम्मत नहीं हारी और सांप को सुरक्षित डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंच गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के रहने वाले अरुण कुमार पिछले करीब चार-पांच वर्षों से रामनगर के बेड़ाझाल क्षेत्र में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहे हैं। वह पेशे से टाइल्स लगाने का काम करते हैं, लेकिन जीव-दया और सामाजिक सरोकारों के चलते लंबे समय से क्षेत्र में सांपों का रेस्क्यू भी करते आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह अरुण कुमार के पास क्षेत्र में कोबरा सांप निकलने का रेस्क्यू कॉल आया। सूचना मिलते ही वह सांप को सुरक्षित पकड़ने के लिए मौके पर पहुंच गए। अरुण ने काफी सावधानी से कोबरा को रेस्क्यू करने का प्रयास किया। इसी दौरान अचानक कोबरा ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें डस लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

कोबरा के डसने के बावजूद अरुण ने हिम्मत नहीं छोड़ी। उन्होंने पहले कोबरा को सुरक्षित तरीके से डिब्बे में बंद किया और इसके बाद उपचार के लिए अस्पताल पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अरुण कुमार लंबे समय से क्षेत्र में सांपों का रेस्क्यू कर रहे हैं और अब तक कई जहरीले सांपों को सुरक्षित पकड़कर आबादी से दूर प्राकृतिक वातावरण में छोड़ चुके हैं। उनके इस कार्य से लोगों को जहां सांपों के भय से राहत मिलती है, वहीं सांपों की जान भी बच जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर सर्प रेस्क्यू के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहरीले सांपों को पकड़ना बेहद जोखिम भरा काम है और जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। फिलहाल अरुण कुमार का अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page