मिस्टर उत्तराखंड बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल जितने वाले विकास सिंह बिट्टू का हुआ सम्मान

ख़बर शेयर करें

मिस्टर उत्तराखंड बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल जितने वाले विकास सिंह बिट्टू का हुआ सम्मान

टनकपुर – विगत दिनों हल्द्वानी में आयोजित मिस्टर उत्तराखंड बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान लाकर सिल्वर मेडल और ट्रॉफी जीत कर चंपावत जिले का और टनकपुर नगर का नाम रोशन करने वाले विकास सिंह बिट्टू का जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

जिसके चलते श्री पूर्णागिरी टैक्सी एसोसिएशन कार्यालय में टैक्सी यूनियन की ओर से स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का का टैक्सी यूनियन की और से माला पहना कर सम्मना किया गया जिसके बाद मुख्य अतिथियों नें और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारीयों बॉडीबिल्डिंग क्षेत्र में जिले का और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले विकास सिंह बिट्टू को माला पहनाकर और शाल उड़ाकर सम्मान किया साथ ही उनके कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और आगामी बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता जो लोहाघाट और पिथौरागढ़ में होनी है उसमें प्रथम स्थान लाने हेतु विकास सिंह बिट्टू का उत्साह वर्धन किया गया बता दे बॉडीबिल्डर विकास सिंह बिट्टू एक व्यापारी और श्री पूर्णागिरी टैक्सी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष है इसके बावजूद उनके द्वारा बॉडीबिल्डिंग क्षेत्र में अपना परचम लहराया गया उनकी कामयाबी युवाओं के लिए एक संदेश है की नशे से दूर रहकर युवा अलग-अलग छेत्रो में कामयाबी हासिल कर अपने क्षेत्र और जिले का नाम रोशन कर सकता है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page