गरमपानी- बेतालघाट ब्लाक के तल्ला वर्धो क्षेत्र के जंगल में घास काटने के लिए गई महिलाओं की नजर मृत तेंदुए पर पड़ने पर उन्होनें घटना की जानकारी ग्रामीणों कों देने के साथ वन विभाग रानीखेत दी गई। रानीखेत से आई वन विभाग की टीम ने मृत तेंदुए का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए रानीखेत भेजा।
वृहस्पतिवार की शाम 5 बजे के पास तल्ला वर्धो की महिलाए घास काटने के लिए पास के जंगल में जानें पर उन्हें तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने पर उन्होंने ने घटना की सूचना ग्रामीणों को देनें के बाद रात 8 बजे रानीखेत से पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मृत तेंदुए के शव को सड़क तक लाया गया। रानीखेत के उपवन क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार आर्य ने बताया तेंदुआ नर हैं जिसकी उम्र 8 वर्ष के पास हैं। प्रथम दृष्टि से मामला आपसी संघर्ष का लग रहा हैं। पोस्टमार्टम के बाद वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। तेंदुए के शव को रेस्क्यू करके रानीखेत लाया जा रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

