भवाली में मूसलाधार बारिश से सुरक्षा दीवार गिरी अब मकान को खतरा

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। लगातार बारिश से रानीखेत रोड़ के पास सोमवार शाम घर के पास की सुरक्षा दीवार गिर गई। आनन फानन में लोग घरों से जान बचाने के लिए बाहर भागे। जिसके बाद लोगो ने सभासद व पालिकाध्यक्ष को दीवार गिरने की जानकारी दी। तत्काल मौके पर पहुँचे पालिकाध्यक्ष पंकज आर्य, व सभासद तुलसी देवी ने लोगों से वार्ता की। आस पास के स्थानीय लोगो ने कहा कि सुरक्षा दीवार गिरने के बाद अब घर को भी खतरा है। जिससे बड़ी दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। पालिका अध्यक्ष पंकज आर्य ने बताया कि जल्द ही सुरक्षा दीवार को ठीक किया जाएगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page