दुःखद खबर, सड़क हादसे में 11 की मौत,

ख़बर शेयर करें

बुलंदशहर में दो वाहनों की टक्कर,11 की मौत

गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, विभाग ने बस सीज की

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने गांव सलेमपुर के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि मृतकों और घायलों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए और हादसे रोकने के लिए तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की जाए। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। दूसरी ओर एआरटीओ ने कार्रवाई करते हुए बस सीज कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में मनाई गई जयंती

बुलंदशहर।।मेरठ-बदायूं हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार निजी बस की टक्कर से पिकअप वाहन में सवार 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई बच्चों समेत 30 लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। अभी मामले में तहरीर नहीं दी गई है।

पुलिस के अनुसार, रक्षाबंधन पर्व के चलते रविवार सुबह गाजियाबाद से कई लोग पिकअप वाहन से अलीगढ़, संभल आदि स्थानों पर लौट रहे थे। हादसे के समय पिकअप में 30 से अधिक लोग सवार थे। सुबह करीब 10:30 बजे मेरठ-बदायूं हाईवे पर गांव सलेमपुर के पास पिकअप वाहन को सामने से आई तेज रफ्तार निजी बस ने टक्कर मार दी। इससे पिकअप कई पलटियां खाते हुए खेत में जाकर रुकी। सूचना पर पुलिस, डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, सीएमओ मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट में 12 को राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से निपटेंगे लंबित मुकदमे

मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख का मुआवजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए जिला प्रशासन को घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार ने थामा कांग्रेस का हाथ, नैनीताल विधानसभा सीट पर बढ़ी सियासी हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page