मशहूर गायक पंकज उधास का हुआ निधन, शोक की लहर

ख़बर शेयर करें

मशहूर गायक पंकज उधास ने आज सुबह 11 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्हें कुछ समय पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था और वो पिछले कुछ महीने से किसी से मुलाकात नहीं कर रहे थे। पंकज उधास पिछले कुछ समय से मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे. इसी अस्पताल में उन्होंने आज सुबह 11 बजे आखिरी सांस ली.पंकज उधास को ‘चिट्ठी आई है’ गजल से शोहरत मिली. यह गजल 1986 में रिलीज हुई संजय दत्त की फिल्म ‘नाम’ में इस्तेमाल की गई थी.मशहूर गायक पंकज उधास का निधन हो गया है. 2006 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page