नियम लागू::बाइक टैक्सी के साथ चालक भी किराए पर लेना होगा

ख़बर शेयर करें

बाइक टैक्सी के साथ अब चालक को भी किराये पर लेना होगा। संभागीय परिवहन प्राधिकरण से अनुमति मिलने के बाद विभाग ने नया नियम लागू कर दिया है।

नैनीताल जिले के साथ ही कुमाऊं के अन्य पर्यटक स्थलों पर सालभर पर्यटकों का आवागमन रहता है। बिना वाहनों के पहुंचने वाले लोगों की पहली पसंद बाइक टैक्सी रहती है। कुमाऊं मंडल में 500 से ज्यादा बाइक टैक्सियां पंजीकृत हैं। अभी तक अपना वैध लाइसेंस दिखाए जाने पर संचालक इन्हें पर्यटकों को निर्धारित किराए पर देते रहे हैं। परिवहन विभाग ने अब नया नियम लागू कर दिया है। संचालक को बाइक चलाने के लिए अपना चालक देना होगा। अब बाइक पर चालक के अतिरिक्त एक ही व्यक्ति सफर कर पाएगा। आरटीओ संदीप सैनी के मुताबिक संभागीय परिवहन प्राधिकरण से मंजूरी मिलने के बाद नया नियम लागू कर दिया गया है। अब इसके अनुसार ही बाइक टैक्सी का संचालन किया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page