भवाली। बीती रात मूसलाधार से क्षेत्र में जगह जगह मलवा आने से लोग परेशान हैं। वही भवाली गाँव मे बारिश से जाबर नाला खतरे के निशान में पहुँच गया है। ऐसे में लोगो को बाजार से संपर्क टूटने का खतरा बना हुआ है। भवाली गाँव सिरोड़ी ग्रामसभा के 70 से अधिक परिवार हर दिन भवाली बाजार में दूध सब्जी फल लाकर अपना परिवार चलाते हैं। पहली बारिश में जाबर नाले के पास दीवार गिरने से गाँव के लिए मुसीबत बन सकती है। ग्राम प्रधान ज्योति बिष्ट ने बताया कि दो साल पहले भी बारिश से जाबर नाला के पास सड़क बहने से दो महीने तक ग्रामीणों का बाजार से संपर्क टूट गया था। विभाग नेंपुल बनाने की बात कही, लेकिन सालो बीतने के बाद भी पुल नही बन पाई, अब फिर गाँव के लिए मुसीबत बन गई है। सड़क की दीवार टूटने से लोग परेशान हैं। जेई मीनू सैनी ने बताया कि सोमवार को जाबर नाले का निरीक्षण कर रिपोर्ट आपदा प्रबंधन को भी भेजी गई है। सबसे पहले सड़क को ठीक कराया जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

