वन श्रमिक संघ के चुनाव का परिणाम ट्रेड यूनियन रजिस्टर में दर्ज, जीवन सिंह रजवार को अध्यक्ष की जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें

वन श्रमिक संघ के चुनाव का परिणाम ट्रेड यूनियन रजिस्टर में दर्ज
हल्द्वानी। उत्तरांचल वन श्रमिक संघ (रानीबाग) नैनीताल के कार्यकारिणी चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम ट्रेड यूनियन रजिस्टर में दर्ज कर लिए गए हैं। उप रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन्स/उप श्रम आयुक्त, हल्द्वानी कमल जोशी की ओर से जारी पत्र में इसकी पुष्टि की गई है।
पत्र के अनुसार संघ की कार्यकारिणी का चुनाव 8 मार्च 2026 को कराया गया था। चुनाव में जीवन सिंह रजवार को अध्यक्ष तथा जितेंद्र सिंह रावत को महामंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किया गया था। उक्त निर्वाचन परिणाम को ट्रेड यूनियन रजिस्टर में दर्ज कर लिया गया है।
उप श्रम आयुक्त की ओर से इस संबंध में रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन्स, उत्तराखंड हल्द्वानी को भी सूचना भेजी गई है। पत्र की प्रति संघ को भी उपलब्ध कराई गई है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page