पूर्ति निरीक्षक ने घरों में जाकर की राशन कार्ड की जांच

ख़बर शेयर करें

धारी(प्रदीप कुमार)। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल के निर्देश पर बृहस्पतिवार को पूर्ति निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने भीमताल विकास खंड के अन्तर्गत ग्राम सरिया ताल में घर घर जाकर राशन कार्ड की जांच की गई l इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर वर्तमान में जनपद के प्रत्येक ग्राम सभा में खुली बैठकों का आयोजन किया जा रहा है l खुली बैठकों में यदि कोई पात्र व्यक्ति किसी योजना का लाभ लेने से वंचित रह गया हो तो ग्राम सभा की खुली बैठक में उसका चयन करते हुए प्रस्ताव आवश्यक दस्तावेज के साथ उपलब्ध करवाएं ताकि पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ प्रदान किया जा सके l इसके अलावा कोई ग्राम सभा में कोई अपात्र व्यक्ति किसी योजना का लाभ ले रहा हो तो वह भी राशन कार्ड समर्पित करवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत करे ताकि उसके स्थान पर पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ प्रदान किया जा सके l मौके पर उन्होंने घर घर जाकर राशन कार्ड की जांच करते हुए एक राशन कार्ड राज्य खाद्य योजना का ऐसा भी पाया जो एक यूनिट का था और राशनकार्ड धारक की १३ जून २०२३ को मृत्यु हो जाने से उनके पुत्र नरेन्द्र सिंह बिष्ट इस कार्ड को निरस्त करवाना चाहते थे । इस राशन कार्ड को निरस्त करने हेतु आवेदन प्राप्त होने पर बिष्ट द्वारा मौके पर ही इस कार्ड को ऑनलाइन निरस्त कर दिया गया l जांच के दौरान उन्होंने कुल २२ परिवार के घर घर जाकर भारी बारिश में भी राशन कार्ड की जांच की गई । जांच करते करते सायं ७.५० पर अंधेरा होने पर ग्राम प्रधान हरगोविंद सिंह के निवास पर पहुंचे तो वे बिष्ट को इतनी देर तक डयूटी में देखकर दंग रह गए l ग्राम प्रधान द्वारा जानकारी देते हुए कहा कि माननीय खाद्य मंत्री जी के नेतृत्व में पात्र को हां और अपात्र को ना योजना जब चलाई गई थी उस समय ग्राम सभा के कई राशन कार्ड धारकों द्वारा स्वयं रुचि लेकर कार्यालय में जाकर राशन कार्ड विभाग में समर्पित किए गए तथा कई राशन कार्ड धारकों द्वारा अपने राज्य खाद्य योजना के राशन कार्ड को 5 लाख से अधिक वार्षिक आय होने पर एन ई आर में परिवर्तित करवा दिया गया है l मौके पर यह भी कहा कि ग्राम सभा के किसी भी कार्ड धारक की राशन के संबंध में कोई समस्या/शिकायत प्राप्त नहीं हुई है

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page