सास बहू के बीच कड़वाहट घोल रही सोशल मीडिया के लिए बनने वाली रील्स

ख़बर शेयर करें

सास-बहू का रिश्ता बेहद संवेदनशील माना जाता है। घरेलू कामकाज और छोटी-छोटी बातों पर विवाद अक्सर पुलिस के पास पहुंचते हैं। अब इस रिश्ते में सोशल मीडिया के लिए बनने वाली रील्स नई कड़वाहट घोल रही है। हल्द्वानी के महिला सेल में लगातार बढ़ते ऐसे मामले इसकी तस्दीक करते हैं। बहुओं का रील्स बनाना सास को अखर रहा है। दूसरी तरफ बहुएं कह रहीं हैं कि सास को उनकी प्रसिद्धि नहीं पच रही है। इन सबके बीच पुलिस और घर के पुरुष अनावश्यक परेशान हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

हल्द्वानी थाने में महिला सेल पर आने वाले पारिवारिक विवादों कि हर पांचवीं शिकायत अब सास और बहू के विवाद से जुड़ी है। दस माह में इन विवादों में नया ट्रेंड रील्स का जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक इस दौरान 50 ऐसे मामले सामने आए जहां सास बहुओं के रील्स बनाने से परेशान हैं। काउंसलिंग में सासों का कहना था कि पुरुषों के काम पर जाने के बाद बहुएं कामकाज छोड़ रील्स बनाने में व्यस्त हो जाती हैं। इस कारण बच्चे-बुजुर्गों की दिनचर्या का भी ध्यान नहीं रखतीं। रील्स के कारण दवा, लंच सबका समय बिगड़ रहा और घर की शांति भंग होती है। इसके उलट बहुओं का कहना है कि रील्स बनाना उनका शौक ही नहीं अधिकार भी है। उन्हें बेवजह परेशान किया जाता है। जबकि सास उन पर अनावश्यक काम का बोझ डालना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

हल्द्वानी में कई ऐसे मामले हैं, जहां रील्स बनाने को लेकर पति ने आपत्ति जताई तो पत्नी उन्हें मायके में बस जाने की चेतावनी दे रही हैं। दस महीने में ऐसे 15 केस सामने आए हैं, जिसके बाद महिला सेल ने दोनों के बीच आपसी समझौते कर मामले का निपटारा कराया है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page