चुनाव में उठे नेताजी का वादा ऐसा वादा, आप की भी हो सकती है जरूरत

ख़बर शेयर करें

जनता को रिझाने के लिए नेताजी लुभावने वायदे अक्सर करते रहते हैं। लेकिन महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड जिले के परली विधानसभा क्षेत्र से राकांपा (शरद पवार) के उम्मीदवार राजेसाहेब देशमुख ने विधानसभा चुनाव में जीतने पर एक अनोखा वादा किया है।

उन्होंने कहा कि अगर वह चुनाव जीतते हैं, तो वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के सभी कुंवारों का विवाह कराएंगे। यह वादा ग्रामीण क्षेत्रों में विवाह योग्य युवकों को दुल्हन न मिलने की बढ़ती समस्या को उजागर करता है। देशमुख का यह बयान बुधवार को वायरल हो गया और राज्य में आगामी चुनावों को लेकर चर्चाओं का केंद्र बन गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

देशमुख ने अपने बयान में कहा, “अगर मैं विधायक बन गया तो हम सभी कुंवारों का विवाह कराएंगे और युवाओं को रोजगार देंगे। लोग दुल्हन के परिवार से यह पूछते हैं कि क्या लड़के के पास नौकरी है या कोई व्यवसाय है। जब जिले के मंत्री के पास खुद कोई व्यवसाय नहीं है, तो युवाओं को क्या मिलेगा?” उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी और राज्य के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मुंडे ने क्षेत्र में कोई उद्योग नहीं लाया, जिसके कारण स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने में कठिनाई हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, लिए पांच नमूने

इस बीच, राकांपा प्रमुख शरद पवार ने भी महायुति सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वह किसानों, महिलाओं और युवाओं के मुद्दों को हल करने में पूरी तरह से विफल रही है। पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और उन्हें आरोपित किया कि वे सिर्फ एक विशेष राज्य के हितों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों से अपील की कि वे महायुति सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकें।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की महिला की हल्द्वानी में वाहन की टक्कर से मौत

पवार ने कहा, “आज सत्ता में बैठे लोग किसानों की समस्याओं को हल नहीं कर पाए हैं। विदर्भ में किसानों द्वारा आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं क्योंकि सरकार ने उनके मुद्दों को नजरअंदाज किया।’’ उन्होंने आगे यह भी कहा कि कांग्रेस और राकांपा के लिए महाराष्ट्र में एक गहरी ऐतिहासिक पहचान है और राज्य के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं, और इस चुनावी माहौल में राजेसाहेब देशमुख के वादे ने स्थानीय राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page