भवाली। प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून स्थापना दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस वर्ष बढ़ती भीड़ को देखते हुए 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने उम्मीद है। मन्दिर में सेवादार पहुँच गए हैं। लगातार हनुमान चालीसा पाठ, हरे कृष्ण हरे राम नाम संकीर्तन किया जा रहा है। लाइटों की माला के झालरों से मन्दिर सजाया गया है। मंदिर समिति के प्रदीप साह भयु ने बताया कि सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक मालपुए का प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने सभी से प्रसाद ग्रहण करने को कहा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

