बिजली का बिल दिसंबर में ज्यादा आएगा

ख़बर शेयर करें

दिसंबर माह में बिजली उपभोक्ताओं को बिल का अधिक भुगतान करना पड़ेगा। बीपीएल उपभोक्ताओं को आठ पैसे प्रति यूनिट व शेष अन्य उपभोक्ताओं को 19 पैसे से लेकर 30 पैसे प्रति यूनिट तक अधिक चुकाने होंगे।

आम घरेलू उपभोक्ताओं को 21 पैसे प्रति यूनिट अधिक खर्च करने होंगे। कॉमर्शियल उपभोक्ताओं पर 30 पैसे प्रति यूनिट का भार यूपीसीएल ने डाला है। सरकारी संस्थानों से 28 पैसे प्रति यूनिट अधिक वसूले जाएंगे। उद्योगों पर भी इस बार महंगी बिजली का बड़ा भार पड़ेगा। एलटी और एचटी इंडस्ट्री को 28 पैसे प्रति यूनिट अधिक भुगतान करना होगा। मिक्स लोड वाले संस्थानों से 26 पैसे अधिक वसूले जाएंगे। रेलवे पर भी इस बार 26 पैसे प्रति यूनिट का अधिक भार डाला गया है। इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन को लेकर 24 पैसे प्रति यूनिट तक बिजली महंगी करने का फैसला लिया गया। इन सभी दरों के हिसाब से एक नवंबर से लेकर 30 नवंबर के बीच का बिजली बिल तैयार होगा। जो दिसंबर के महीने में बिजली उपभोक्ताओं के पास पहुंचेगा। एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार की ओर से दरों को बढ़ाने के आदेश किए गए।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में समाजसेवी शीलू कुमार ने स्नूकर टूर्नामेंट में युवाओं को खेलों से जुड़ने का किया आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page