चौकी प्रभारी से हाथापाई करने वालो पर होगी कार्रवाई

ख़बर शेयर करें

नशे में धुत होकर सड़क पर खड़ी गाड़ियों को ठोकने वालों ने चौकी प्रभारी से हाथापाई की। वर्दी का फीता तक फाड़ डाला। इतना होने के बाद भी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को चालान काटकर छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  विपिन चंद्र को नैनीताल-अल्मोड़ा का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने दी बधाई

रविवार रात करीब 10 बजे ऊंचापुल से कालूसाई मंदिर तक तेज रफ्तार में कार दौड़ाते हुए कई गाड़ियों को टक्कर मारने वाले चालक की दबंगई कोतवाली में भी जारी रही। रात में ही पुलिस चालक समेत तीन आरोपियों को पकड़कर कोतवाली तो ले आई । चौकी प्रभारी के खून तक निकल आया। इतने पर भी न रुकते हुए युवक ने चौकी प्रभारी की वर्दी पर हाथ डाला और वर्दी का फीता भी फाड़ दिया। पुलिस ने सभी का मेडिकल कराया और चालान की कार्रवाई की। सोमवार को परिजन पहुंचे तो गाड़ी टकराने की तहरीर लेकर आए व्यक्ति से गाड़ी ठीक कराने पर समझौता हो गया।। साथ ही तहरीर नहीं देने की बात कही। कोतवाल को सीसीटीवी फुटेज चेक कराने के निर्देश दिए हैं। आरोप की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page