पुलिस ने 6 और उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, नई चौकी बनाई

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा में नैनीताल पुलिस ने छह और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 02 अवैध तमन्चा, 06 जिन्दा कारतूस व 02 खोखे बरामद हुए हैं। अभी तक कुल 36 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। 41 शस्त्र धारकों के निरस्त शस्त्र थाने में जमा कराए गए हैं। अतिक्रमण स्थल पर नयी पुलिस चौकी की स्थापना कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे पंजीकरण की नई नियमावली से छोटे कारोबारियों पर न पड़े अतिरिक्त बोझपंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया सरल व पारदर्शी बनाने की उठाई मांग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने आज पत्रकारों को यह जानकरी दी। बताया कि 08 फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना को अंजाम दिया था। इस सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग मु०अ०सं०-21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं। हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये एसएसपी नैनीताल द्वारा हरबन्स सिंह, एसपीसिटी हल्द्वानी वो पर्यवेक्षण में वृहद स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों ने घटनास्थलों के पास के सीसीटीवी के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी। इन मुकदमों में पूर्व में 30 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में संलिप्त शेष उपद्रवियों में से 06 उपद्रवियों को दो अवैध तमन्चा,

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

06 जिन्दा कारतूस व 02 खोखे के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page