रानीबाग में नहाने आये लोगों के काटे चालान, दो वाहन सीज

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। गौला नदी में नहाते हुए उत्पात मचा रहे 32 लोगों के विरुद्ध काठगोदाम पुलिस ने “ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत कार्यवाही की है। पुलिस ने दो वाहन सीज करने के साथ ही 20 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की है।

यह भी पढ़ें 👉  मौना इंटर कॉलेज में आयोजित होगा संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन

पुलिस के मुताबिक आज 18 मई को काठगोदाम क्षेत्र में भीमताल पुल से आगे जंगल में आग लगने तथा जिसमें एक मोटरसाइकिल के जलने की घटना पर नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फायर टीम एवं काठगोदाम पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया, अथक प्रयास के उपरांत आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नीली बत्ती लगाकर घूम रहा था फर्जी आईबी अधिकारी, रौब के लिए रखी थी एयरगन

साथ ही एसएसपी नैनीताल द्वारा नदी में उत्पात मचा रहे लोगों के विरुद्ध ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा नदी में नहा रहे एवं उत्पात मचा रहे 32 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। मौके पर नहाने वालों जिनके पास वाहन के कोई भी वैध प्रपत्र ना होने पर 02 दोपहिया वाहन सीज की गई।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page