प्रदेश की भाजपा सरकार जातीय धर्म की बात कर रही, जनता ने उत्तराखंड के विकास के लिए चुनी थी सरकार, नेता प्रतिपक्ष

ख़बर शेयर करें

प्रदेश कैसे विकसित हो ,प्रदेश में जनता की गरीबी दूर कैसे हो , शिक्षा /स्वास्थ की व्यवस्था कैसे सुधरे ,कैसे किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो ,कैसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार हो ,बेरोजगारों को कैसे नौकरी मिले , पर्यटन सुविधा कैसे बड़े ,लोगो को चौबीस घंटे कैसे बिजली मिले ,प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार से आम जनमानस को कैसे मुक्ति मिले ।इस पर बात नहीं करते.

कांग्रेस का “संविधान बचाओ” अभियान केवल एक राजनैतिक पहल नहीं, बल्कि आम नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का राष्ट्रीय आह्वान है। यह आंदोलन सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय की पुनः स्थापना के लिए है, जिसे भाजपा सरकार ने कमजोर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

इसके अलावा संविधान को नहीं मानने वालों के द्वारा संविधान की मूल प्रस्तावना को तार तार करने की कोशिश की जा रही है. लेकिन कांग्रेस सशक्त रूप से इसके विरोध में खड़ी है. कांग्रेस पार्टी उनके इरादों को जन सहयोग से पूरा नहीं होने देगी.

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

भाजपा की सरकारें ‘‘बाबा साहेब’’ के भारत के अधिकारों पर षडयंत्रकारी हमला बोल रहे हैं। जहाँ एक तरफ संविधान सम्मत दलितों के आरक्षण को भाजपा खत्म कर रही है, वहाँ दलितों के कल्याण की स्कीमों का बजट काट साजिशन तरीके से उन्हें सरकार में हिस्सेदारी से ‘बाहर निकाला’ जा रहा है। यह बाबा साहेब अंबेडकर की सोच व शिक्षा, दोनों के ही खिलाफ है।

आज भाजपा अब संविधान-आरक्षण-दलित अधिकार मिटाने में लगी – उनसे लड़ेंगे व जीतेंगे!

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

संवैधानिक अधिकारों व सामाजिक न्याय को रौंदने के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय है!

में आप सब से कहना चाहता हूँ हम सब मिलकर बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान व गरीबों के अधिकारों की रक्षा करेंगे!

यह सिर्फ कांग्रेस का आंदोलन नहीं है, बल्कि हर उस नागरिक का आंदोलन है जो लोकतंत्र और संविधान में आस्था रखता है।

यशपाल आर्य
नेता प्रतिपक्ष

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page