- महिलाओं ने पानी के लिए घेरा जल संस्थान कार्यालय
भवाली। नगर में गर्मी बढ़ने के साथ पेयजल समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। शुक्रवार को नगर के पंत स्टेट, रेहड़ वार्ड की महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर जल संस्थान कार्यालय का घेराव किया। महिलाओं ने अधिकारियों को ज्ञापन देकर कहा कि पिछले एक महीने से पानी नही आ रहा है। कई बार मौखिक रूप से समस्या विभाग को समस्या बताई गई। लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई है। कहा घर मे बाथरूम में डालने व पीने का पानी तक नही है। जिसस बच्चों को स्कूल भेजने में परेशानी नही हो रही है। कहा कि जल्द समस्या का समाधन नही हुआ तो वार्ड के लोग पानी का बिल नही देंगे। जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। कहा कि पानी नही आया तो लोग उग्र आंदोलन को भी रणनीति तैयार करेंगे। एई रवि डोभाल ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण पानी नही पहुच रहा था। पाइपलाइन ठीक की जा रही है। इस दौरान गौरव पाठक, अंशुमान दफौटी, गौरव चौहान, दीपक जोशी, दिनेश भट्ट, चन्दन सिंह चौहान, पम्मी देवी, चम्पा देवी, रहनुमा, देवकी रावत, भावना नेगी आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

