भवाली वालो को सप्ताह में एक दिन नही मिलेगा पानी

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में गर्मी पड़ने के साथ पेयजल संकट गहराने लगा है। क्षेत्र की जनता को अब सप्ताह में एक दिन पानी नही मिल पाएगा। जिसके लिए जल संस्थान ने चार्ट तैयार कर लिया है। नगर की 5 से 8 हजार लोगो को पानी पिलाने के लिए विभाग के पास एक ही बोरिंग है। बारिश नही होने से पानी का स्तर कम हो गया है। जिससे जनता को अब एक दिन पानी नहो देने का प्लान बनाया गया है। एई रवि डोभाल ने बताया कि गांधी कॉलोनी टैंक, टमट्यूडॉ टैंक में सोमवार, रेहड़ टैंक, दूसरे रेहड़ टैंक में मंगलवार, नई लाईन रेहड़, समर रेजीडेंसी, सोसायटी, नैनीडेवलेपर्स क्षेत्र में बुधवार, पुराने टैंक हर्षोली क्षेत्र में गुरुवार, ग्रेविटी रोजरीविला, नैनीबैंड क्षेत्र शुक्रवार, दुगई स्टेट क्षेत्र शनिवार, पुराने टैंक रामगढ़ रोड़ क्षेत्र रविवार को पानी नही जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्षा नही होने से पेयजल समस्या हो रही है। कहा कि नगर की पेयजल समस्या के लिए 84 करोड़ की डीपीआर बनाकर भेजी है। पैसा आते ही नई बोरिंग कर पानी की समस्या को हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग जल संस्थान का सहयोग करे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page