जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष बनने भगवत प्रसाद को भवाली, भीमताल की जनता ने दी शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए। कड़े चुनावी मुकाबले में अध्यक्ष पद पर भगवत प्रसाद ने जीत हासिल की, वहीं सचिव पद पर दीपक रूवाली जीते। इसके अलावा, उपाध्यक्ष पद पर शंकर चौहान और उपसचिव पद पर दीपक दत्त पांडेय ने जीत दर्ज की। इसके अलावा कार्यकारिणी के चार पदों पर निर्विरोध चयन हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

चुनाव प्रक्रिया बुधवार सुबह साढ़े दस बजे शुरू होकर शाम 3 बजे तक चली। मतगणना के बाद शाम करीब 5 बजे मुख्य चुनाव अधिकारी नीरज साह और सह चुनाव अधिकारी संजय सुयाल ने विजयी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। कुल 274 पंजीकृत अधिवक्ताओं में से 228 ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर भगवत प्रसाद को 88 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरुण सिंह बिष्ट को 75, पंकज बिष्ट को 33 और मंजू कोटलिया को 31 मत मिले। सचिव पद पर दीपक रूवाली को 123 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अनिल बिष्ट को 104 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर शंकर चौहान ने 161 मतों से जीत हासिल की, जबकि अब्दुल समीर को 64 मत मिले।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे पंजीकरण की नई नियमावली से छोटे कारोबारियों पर न पड़े अतिरिक्त बोझपंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया सरल व पारदर्शी बनाने की उठाई मांग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page