रामगढ़ हिमालयन हाइट्स में पौंधे लगाकर संरक्षण की सपथ ली

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ़ हिमालयन हाइट्स अमारी रिजॉर्ट में सीएमडी मोहिंदर शर्मा के द्वारा रिजॉर्ट प्रबंधक सुभाष के नेतृत्व में वृहद पौंधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान उतिश , पंगार, खरशू, नींबू, सेब , नाशपाती के 100 से अधिक पौंधे लगाए गए। साथ ही ग्रामीणों व रिजॉर्ट कर्मियों को पोंधो के संरक्षण की सपथ दिलाई। वही माँ के नाम पेड़ लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। रिजॉर्ट प्रबंधक सुभाष ने कहा कि पेड़ ही जीवन है। हर व्यक्ति को एक पेड़ माँ के नाम लगाना चाहिए। कहा धरती भी हमारी माँ है। हवा पानी हनाज माँ ही हमें जिस प्रकार देती है। कहा लगातार अभियान जारी रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रो में जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page