भवाली के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख भजापा में शामिल

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर/हल्द्वानी। भाजपा की नामांकन सभा में भवाली के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा और हल्द्वानी की ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रत्याशी अजय भट्ट ने उनका माल्यार्पण कर पार्टी में स्वागत किया। साथ ही गौलापार के पूर्व प्रधान ललित आर्य, राज्य आंदोलनकारी प्रकाश चंद्र आर्य, गणेश राज, देवेश आनंद आर्य, कैप्टन देव राम, पंकज कुमार, अनिल शर्मा, गोविंद लोहनी, देव कुमार सहित 50 से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। संवाद

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page