भवाली अस्पतालों में कल ओपीडी रहेगी बन्द, सेनिटोरियम से बाजार तक निकलेगा जुलूस

ख़बर शेयर करें

-अस्पतालों में ओपीडी रहेगी बन्द

भवाली। कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर की दुष्कर्म कर हत्या करने के खिलाफ शनिवार को सेनिटोरियम से भवाली बाजार तक जुलूस निकाला जाएगा। आईएमए के आवाह्न पर शनिवार को सेनिटोरियम क्षय रोग आश्रम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी बन्द रहेगी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश कुमार ने बताया कि ओपीडी बन्द रहेगी। सिर्फ एमरजेंसी में मरीजों को देखा जाएगा। जुलूस में शहर के सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय जनता, महिला बच्चे रहेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता खष्टी बिष्ट ने बताया कि दुष्कर्मियों को सजा दिलाने के लिए एकजुट होकर सरकार से जल्द दरिंदो को पकड़ने की मांग की जाएगी। कहा बहन बेटियों को बचाने के लिए आज एकजुट होना जरूरी है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page