कमरे में बेहोशी की हालत में मिले अधिकारी

ख़बर शेयर करें

आईटीओ स्थित आयकर भवन के एक हिस्से में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस हादसे में आयकर विभाग के कार्यालय अधीक्षक की मौत हो गई, जबकि छह लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस ने लापरवाही से मौत सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट में 12 को राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से निपटेंगे लंबित मुकदमे

दमकल अधिकारी ने बताया कि इमारत की तीसरी मंजिल के एक हिस्से में आग लग गई। जल्द ही पूरा फ्लोर धुएं से भर गया और हर तरफ चीख पुकार मच गई। दोपहर करीब 2.34 बजे दमकल को आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद 21 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। इस दौरान दमकल ने खिड़की के पास खड़े छह लोगों को सीढ़ियों से सुरक्षित निकाला। इनमें एक विकलांग कर्मचारी भी शामिल था।

यह भी पढ़ें 👉  विपिन चंद्र को नैनीताल-अल्मोड़ा का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने दी बधाई

कमरे में बेहोशी की हालत में मिले अधिकारी बचाव दल ने कमरे में बेहोश सत्येंद्र कुमार को निकाला, जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page