भवाली में अब 30 सितंबर तक चलेगा नंदा-सुनंदा मेला

ख़बर शेयर करें

भवाली में अब 30 सितंबर तक चलेगा नंदा-सुनंदा मेला
पालिका मैदान में भारी छूट के साथ खरीदारी का मौका
भवाली। नगर में चल रहा नंदा-सुनंदा मेला अब 30 सितंबर तक चलेगा। पालिका मैदान में आयोजित मेले में विभिन्न प्रकार के सामान की दुकानें सजी हैं। मेले में लोगों को खरीदारी पर भारी छूट दी जा रही है।
मेले में कपड़े, घरेलू उपयोग का सामान, सजावटी वस्तुओं समेत विभिन्न सामग्री उपलब्ध है। मेला आयोजकों ने लोगों से मेले में पहुंचकर खरीदारी करने और छूट का लाभ उठाने की अपील की है। नंदा-सुनंदा मेले को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों में भी उत्साह बना हुआ है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page