दो माह से युवती का पीछा कर रहा मनचला गिरफ्तार, रास्ता रोककर की छेड़छाड़

ख़बर शेयर करें

दो माह से युवती का पीछा कर रहा मनचला गिरफ्तार, रास्ता रोककर की छेड़छाड़
हल्द्वानी/चोरगलिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरगलिया पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के अभियान में एक मनचले युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद अली (42) पुत्र उस्मान शाह, हाल निवासी गौजाजाली, बनभूलपुरा, मूल निवासी बरेली (उत्तर प्रदेश), पिछले करीब दो माह से एक युवती का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। आरोप है कि 11 जुलाई 2026 को आरोपी ने युवती का रास्ता रोककर अशोभनीय इशारे किए, उसका हाथ पकड़ लिया तथा विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 32/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 74, 78, 126(2), 352 और 351(3) में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक नीशू गौतम, महिला कांस्टेबल सुखविंदर कौर, हेड कांस्टेबल प्रमोद राणा और हेड कांस्टेबल दीपचंद शामिल रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page