रामगढ़ ब्लॉक मे खराब हैंड पम्पो को लेकर अधिसाशी अभियंता को दिया ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ़ ब्लॉक के प्रकृति प्रेमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश चन्द्र जीतू ने बुधवार को खण्ड विकास अधिकारी संजय कुमार गांधी के माध्यम से जल संस्थान अधिसाशी अभियंता ब्लॉक के खराब हैंड पम्पो के मरम्मत की मांग को लेकर ज्ञापन भेजा। कहा कि ग्रामीणों को गर्मियों के समय पेयजल की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जल सस्थान द्वारा क्षेत्र में लगाए गए हैंड पम्पो से गर्मियों मे ग्रामीणों को पानी की सुविधा होती है। कई जगह क्षेत्र में हैंड पम्प खराब है, तो कही हैंड पम्पो में जंग लगा पानी आ रहा है।
जिससे क्षेत्रवासियों को गर्मियों मे पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। कहा विभाग जल्द ही रामगढ़ ब्लॉक के सभी हैंड पम्पो का निरीक्षण कर खराब हैंड पम्पो को सही कराए जिससे क्षेत्रवासियों को पानी की समस्या का सामना ना करना पड़े।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  हनुमान अंश पार्ट-2 में दिखेगी कैंची धाम की दिव्यता,निर्माता अनुप्रिया नागर ने भवाली क्लार्क होटल में किया स्टे, की सराहना
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page