घोड़ाखाल तिराहे से खुटानी तक 70 स्थानों पर लगाए निशान

ख़बर शेयर करें

भवाली। लोक निर्माण विभाग ने मंगलवार को अवैध निर्माण की जांच करते हुए घोड़ाखाल तिराहे फरसौली, मेहरागांव खुटानी तक अतिक्रमण पर निशान लगाए। खुटानी चौराहे तक 70 अतिक्रमण की सूची तैयार की। विभाग ने पूर्व में खुटानी से चाफी, रानीबाग से खुटानी तक 200 जगह अतिक्रमण पर निशान लगाए थे। जिन्हें नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मंगलवार को भी कार्यवाही जारी रही। लोक निर्माण विभाग अपर सहायक अभियंता कमल पाठक ने बताया ने बताया कि सड़क पर किए गए कच्चे और पक्के अतिक्रमण का लगातार चिन्हीकरण किया जा रहा है। घोड़ाखाल तिराहे से खुटानी तक 70 लोगों द्वारा बनाए गए अवैध निर्माण पर निशान लगाए गए। इन्हें नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। कहा 10 अगस्त से कच्चे अतिक्रमण को हटाने के साथ 15 अगस्त से पक्के अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page