भवाली शिप्रा नदी में डाल रहे पहाड़ी का मलवा

ख़बर शेयर करें

-जल्द मिट्टी नही हटाई तो होगा धरना प्रदर्शन

भवाली नगर में सेनिटोरियम अल्मोड़ा हाइवे बाईपास में पुल का काम शुरू हो गया है। लेकिन ठेकेदार द्वारा शिप्रा नदी में मिट्टी डालने से स्थानीय लोग आक्रोशित है। 5 करोड़ 47 लाख की लागत से 30 मीटर स्पान बाईपास पुल का निर्माण किया जा रहा है। 12 माह में पुल तैयार होना है। लेकिन ठेकेदार की लापरवाही से शिप्रा नदी के अस्तित्व पर खतरा मडराने लगा है। ठेकेदार चंद रुपया बचाने के लिए पहाड़ी से आ रही मिट्टी को नदी में डाल रहा है। जिससे स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। व्यापारी अफसर अली ने कहा कि अगर ठेकेदार द्वारा जल्द नदी से मलवा नही हटाया गया तो क्षेत्र के लोगो के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि लोनिवि ठेकेदार से जल्द नदी की सफाई कराए, जिससे नदी पर पानी सही से आगे बढ़ सके। वही शिप्रा कल्याण समिति अध्यक्ष जगदीश नेगी ने बताया कि उत्तर वाहिनी शिप्रा नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए वर्षो से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। नदी से मिट्टी को हटाया जाए। जिससे नदी निरंतर चलती रहे। अधिसाशी अभियंता मोहन चन्द्र तिवारी ने कहा कि ठेकेदार को नदी से मलवा हटाने के लिए चेतावनी दे दी गई। है। अगर जल्द मिट्टी नही हटाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page