भवाली। नगर की होनहार छत्राओं को निवर्तमान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बाबा नीब करौरी महाराज की फ़ोटो चित्र देकर सम्मानित किया। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज की छात्रा माही कनवाल ने उत्तराखंड में 17 वी रैंक हासिल कर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया है। माही की 96.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। छात्रा माही कनवाल पुत्री मनोज कनवाल निवासी रानीखेत रोड़ भवाली ने बताया कि उनकी सफलता का श्रेय उनकी माता दीपा कनवाल, दीदी मांसी कनवाल व शिक्षकों को जाता है। माही ने 500 में से 481 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। माही ने अंग्रेजी में 99, गणित में 98 विज्ञान 97, सामजिक विज्ञान में 91 और हिंदी में 96 अंक प्राप्त किए हैं। उनकी सफलता से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने उज्वल भविष्य की कामना की है। माही के पापा की भवाली रानीखेत रोड़ में चाय की दुकान चलाते हैं। माही की एक छोटी बहन वैष्णवी कनवाल कक्षा 7 में पढ़ती है। उनके पिता मनोज कनवाल ने बताया कि बच्चों को हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। कहा बिना ट्यूशन के माही ने 17 रैंक हासिल की है। कहा परिवार व अपने अन्य भाई बहनों को देख माही ने परिवार व विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि मेरी दो बेटियां हैं और बेटिया ही मान बढ़ाएंगी। कहा उन्हें बेटी पर गर्व है। कहा जो हम नही कर पाए हमारी बेटियां करेंगी।
भवाली। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा रोशनी जोशी ने 85.8 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। छात्रा रोशनी जोशी पुत्र स्व पूरन चन्द्र जोशी निवासी दुगई स्टेट ने बताया कि उनकी सफलता का श्रेय उनके मामा व माता, शिक्षकों को जाता है। कहा उनकी माता शांति जोशी वन विभाग में वन रक्षक के पद पर कार्यरत हैं। रोशनी ने 500 में से 429 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। रोशनी ने अंग्रेजी में 96 , समाज शास्त्र में 73, भूगोल में 83 , राजनीतिक शास्त्र में 83 और हिंदी में 94 अंक प्राप्त किए हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

