भवाली में विधायक ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के टैक्सी वाहन स्वामी एवं चालक एशोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या व विशिष्ठ अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष दयाल आर्या ने सपथ दिलाई। यूनियन अध्यक्ष कृष्ण कुमार आजाद, उपाध्यक्ष संजय लोहनी, कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र, सचिव सष्टि भट्ट, संरक्षक प्रताप बिष्ट, ऑडिटर पवन कुमार, संगठन मंत्री विपिन सनवाल ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। विधायक सरिता आर्य ने सभी को उज्वल भविष्य की कामना देते हुए शुभकामनाएं दी। यात्री प्रतीक्षालय के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन संजय लोहनी ने किया।
इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे, मण्डल अध्यक्ष पंकज अद्वेती, राजन लाल वाल्मीकि, जुगल मठपाल, आनंद नेगी आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page