भवाली में नम आखों से दी दुर्गा माँ को विदाई, सातताल झील में देर शाम किया विसर्जन

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के पौराणिक देवी मंदिर में दुर्गा महोत्सव में विजय दशमी पर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। देर शाम मूर्तियों को सातताल झील में विसर्जन किया गया। पांच दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन मां दुर्गा की आरती भोग लगाकर देर शाम नम आंखों से विदाई देकर नगर भृमण के बाद सातताल के लिए रवाना किया गया। मन्दिर में भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। शनिवार को नगर के देवी मंदिर में पुजारी मोहन चन्द्र कपिल, दीपेश कपिल, इन्द्र कपिल पंकज कपिल ने वैदिक मंत्रोच्चण के बीच दशमी पूजा संपन्न कराई। इसके बाद पुरोहित के साथ श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना की। भवाली सातताल क्षेत्र माँ के जयकारों से गुंजायमान रहा। वही नैनीताल रोड़ पर महिलाओं ने माता की पंच आरती कर, अक्षत फूल चढ़ाएं वही हितेश साह और दिवाकर साह ने डोले का स्वागत एव भक्तों को प्रसाद वितरण किया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page