जम्मू कश्मीर में उत्तराखंड का जवान शहीद

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के टिहरी जिले के रहने वाले सेना के जवान जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए है। आतंकी हमले में टिहरी जिले के आदर्श नेगी ने 26 साल की उम्र में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

जब भी देश पर संकट आता है सेना के जवान अपनी जान की परवाह किए बिना दुश्मनों के सामने पहाड़ की तरह तनकर खड़े हो जाते हैं। अब उत्तराखंड के आदर्श नेगी भी आतंकियों से लोहा लेते हुए बलिदानी हो गए। उनकी शहादत की खबर सुनने के बाद पूरे गांव में सन्नाटा छा गया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी शहीद हो गए। इस खबर के बाद उनके घर में कोहराम मचा है। उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश मार्ग के सुधारीकरण की मांग, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

जम्मू कश्मीर में कठुआ जिले के माचेडी इलाके में सोमवार को सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर किये गए आतंकवादियों के हमले में जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) समेत पांच जवान शहीद हो गए और पांच अन्य घायल हुए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सेना के वाहन को एक ग्रेनेड से निशाना बनाया और उस पर गोलीबारी की।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हुई, जब कठुआ शहर से 150 किलोमीटर दूर लोहई मल्हार में बदनोता गांव के पास माचेडी-किंडली-मल्हार मार्ग पर सेना का वाहन नियमित गश्त पर था। कठुआ जिले में एक

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page