उत्तरकाशी का जवान लद्दाख सीमा पर शहीद

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड का एक और लाल मां भारती की सेवा में वीरगति को प्राप्त हो गया है। उत्तरकाशी का जवान लद्दाख सीमा पर शहीद हो गया है भारतीय सेना में लेह-लद्दाख बॉर्डर पर तैनात उत्तरकाशी के तहसील बड़कोट सरनौल गांव का लाल श्रवण चौहान की अचानक तबियत खराब होने से मृत्यु होने की सूचना है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार ने थामा कांग्रेस का हाथ, नैनीताल विधानसभा सीट पर बढ़ी सियासी हलचल

जवान की मौत की खबर आते ही घर में कोहराम मचा हुआ है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। श्रवण कुमार चौहान पुत्र शूरवीर सिंह चौहान भारतीय सेना की 14वीं बटालियन में लेह -लद्दाख बोर्डर में तैनात थे। गुरुवार को अचानक स्वास्थ्य खराब होने से सेना ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page